गड्ढों में तब्दील मुख्य मार्ग, हादसे का खतरा 🙈
बहराइच। आसाम चौराहा चौकी के सामने बलरामपुर से नानपारा जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बदहाल है। सड़क की सतह जगह-जगह उखड़ने के साथ ही गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढे और उखड़ी सतह दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।