अशोक जायसवाल से आत्मीय मुलाकात, बदलता स्वरूप की ओर से किया सम्मान
बदलता स्वरूप
बहराइच। पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं भाजपा सदर विधायक बहराइच अनुपमा जायसवाल के जीवनसाथी तथा अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जायसवाल से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान सामाजिक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
मुलाकात के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘बदलता स्वरूप’ की ओर से अशोक जायसवाल का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उन्होंने इस आत्मीय सम्मान के लिए ‘बदलता स्वरूप’ परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकजुटता को और प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ में समाचार पत्र के प्रधान संपादक पवन जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार पंकज सिन्हा, दिनेश श्रीवास्तव, पवन कुमार जायसवाल, आकाश जायसवाल, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।




