कजरीतीज पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर

कजरीतीज पर निकली भव्य शिव शोभायात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा शहर

शिव-पार्वती और विशाल नंदी की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्पवर्षा व प्रसाद वितरण कर हुआ स्वागत

आनन्द गुप्ता / अनवार खाँ मोनू

बहराइच। कजरीतीज के अवसर पर सोमवार को शहर आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सिद्धनाथ बाबा कांवरिया संघ की ओर से दोपहर करीब 12 बजे मरी माता मंदिर से भव्य शिव शोभायात्रा निकाली गई। भगवान शिव, माता पार्वती और विशाल नंदी की आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे और हर-हर महादेव के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

मरी माता मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा किसान डिग्री कॉलेज, डीएम चौराहा, नगर पालिका परिषद, पीपल चौराहा और घंटाघर होते हुए सिद्धनाथ मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और राहगीरों की भीड़ जुटी रही। लोग सड़क किनारे खड़े होकर आकर्षक झांकियों के दर्शन करते रहे।

शोभायात्रा का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष श्यामकरण टेकरीवाल, भाजपा नेत्री हेमा निगम, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, शिवम जायसवाल, सराफा व्यापार मंडल के दीपक सोनी दाऊ जी , सुमित खन्ना , किराना कमेटी के पुरुषोत्तम दास , महेश गुप्ता अरुण कुमार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

शोभायात्रा का आयोजन संयोजक रवि प्रकाश गुप्ता और अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। सिद्धनाथ मंदिर के महंत एवं वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरी जी महाराज ने शिवभक्तों को कजरीतीज की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

शोभायात्रा में सिद्धनाथ बाबा कांवरिया संघ के शानू रस्तोगी, आयुष सिंह, उत्कर्ष गुप्ता, चैतन्य गुप्ता, अक्षांस, अभिषेक सोनी, दीपक गुप्ता, श्रेजन, सुमित, अंकुर, रवि कश्यप, सूरज आर्य, उदित रस्तोगी, सुनील गुप्ता, रिहं, अनुभव, विकास जायसवाल, जुगनू, साहिल, विवेक, महेन्द्र यज्ञसैनी, अतुल्य, आशीर्वाद, अविकार गुप्ता, मनीष, राम गुप्ता, दीपक पटवा, रमेश सहित बड़ी संख्या में कांवरिया व शिवभक्त मौजूद रहे।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहे। कजरीतीज को लेकर शहर में पूरे दिन उत्साह, उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button