पालतू जानवर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
पालतू जानवर से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के जनता इंटर कालेज विद्यालय के पास पृथ्वी नाथ मंदिर से जल चढ़ा कर एक ही बाइक पर सवार दो भाई वापस घर लौट रहे थे। सोमवार की देर रात्रि में अचानक बाइक के आगे एक पालतू जानवर कूद गया जिस से बाइक टकरा कर पलट गई। घायल अवस्था में इलाज के लिए दोनो भाइयों को मेडिकल कालेज लाया गया। एक भाई को चिकित्सक ने देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़ा पुर गांव के निवासी 32 वर्षीय रमेश यादव पुत्र बाबू राम यादव अपने छोटे भाई 26 वर्षीय राजेश यादव के साथ कजरी तीज के अवसर पर सोमवार के दिन पृथ्वी नाथ मंदिर चल चढ़ाने के लिए घर से गया था। भीड़ अधिक होने की वजह पृथ्वी नाथ मंदिर पर दोनों भाई देर शाम को चल चढ़ा पाए। जल चढ़ाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। तभी जनता इंटर कालेज विद्यालय के पास बाइक के आगे एक पालतू जानवर अचानक जोर से कूद गया जिस से बाइक टकराने के बाद पलट गई। दोनों भाइयों को आस पास के लोगो इलाज के लिए पहले सी एस सी पर ले गए।हालत खराब होने के बाद दोनों को मेडिकल कालेज रेफर किया। बड़े भाई रमेश को देखने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटियां माही मुन्नी है। मौत की खबर घर। पत्नी मानसी और माता मिथलेश को मिलने के बाद रो रो कर बुरा हाल है। गांव के प्रधान अनिल कुमार श्रीवास्त ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। इस घटना से गांव के लोग भी दुखी है। नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।



