हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

गोण्डा। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के तत्वाधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय छावनी सरकार में सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समान अधिकार तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की।
जेंडर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने कहा कि बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव समाज के विकास में बाधक है। बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने और समाज को जागरूकता के माध्यम से ही स्थायी बदलाव लाया जा सकता है, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाने पर ही समाज मे बदलाव आएगा, साथ ही विषम परिस्थितियों में हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1098, 1090, 181,1076, का प्रयोग करने के लिये बताया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका रीता मिश्रा, सहायक अध्यापिका रूही खान, सविता तिवारी, संध्या त्रिपाठी, अनामिका शुक्ला, ऊषा सिंह, अंकिता द्विवेदी, अंशिका सिंह, अनुदेशिका चन्दा सिंह, नेहा सिंह, शिक्षा मित्र निरुपमा सिंह, गायत्री देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button