53 कर्मचारियों ने कर्मचारी कल्याण निधि से निःशुल्क किया धार्मिक स्थलों का दर्शन

रेल कर्मचारियों ने किया नैमिषारण्य धाम का भ्रमण

53 कर्मचारियों ने कर्मचारी कल्याण निधि से निःशुल्क किया धार्मिक स्थलों का दर्शन

बदलता स्वरूप
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से रेल कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय नैमिषारण्य धाम भ्रमण शिविर आयोजित किया गया। कर्मचारी कल्याण निधि के तहत 53 रेल कर्मचारियों को निःशुल्क भ्रमण कराया गया।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में कर्मचारियों ने ललिता देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी, चक्रतीर्थ, बालाजी मंदिर, विष्णु मंदिर और वेद व्यास पीठ सहित विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों के दर्शन किए।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे भ्रमण का उद्देश्य कर्मचारियों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराने के साथ मानसिक तनाव कम करना, सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना और कार्य के प्रति सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह को प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Back to top button