*कैसरगंज में युवक की हत्या से सनसनी, हाईवे किनारे मिली लाश*

*ब्रेकिंग न्यूज़ | थाना कैसरगंज*

*कैसरगंज में युवक की हत्या से सनसनी, हाईवे किनारे मिली लाश*

*कैसरगंज थाना क्षेत्र के महमूद शाह बाबा, बरखुर द्वारापुर मेन रोड के किनारे मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीवनलाल उर्फ बबलू पुत्र पुत्ती लाल निवासी ग्राम बरखुर द्वारापुर के रूप में हुई है।*

*प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या कर शव को नेशनल हाईवे के किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कैसरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।*

*पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल एवं साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है। घटना के कारणों और हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। मौके पर फिलहाल शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।*

*नोट: हत्या की पुष्टि और घटना की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।*

Related Articles

Back to top button