आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण व रंगोली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण व रंगोली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

तेजवापुर, संवाददाता। 11वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष ‘आयुर्वेद फॉर हेल्दी टुमॉरो’ थीम के तहत पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से 15 सितंबर मंगलवार को डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सबलापुर बहराइच में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आयुर्वेद, स्वास्थ्य और प्रकृति से जुड़े संदेशों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीएएमएस प्रथम बैच 2025-26 के अभिषेक विश्वकर्मा, फलक फातिमा, अलीना खान, फातिमा जेहरा, आमना, मिसबा जमील, मांशी सिंह और साबिया ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र तिवारी ने कहा कि आयुर्वेद का प्रकृति से गहरा संबंध है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण और औषधीय पौधों का संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम में प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, डॉ. देवेश कुमार तिवारी, डॉ. उमेश नारायण मिश्रा, डॉ. पवन वर्मा, डा. चंद्रशेखर,डॉ. शालू, डॉ. निधि पोरवाल समेत शिक्षक, चिकित्सक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button