बढ़े मानदेय से लेकर बीमा तक—आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उठाई पांच सूत्रीय मांगें

बढ़े मानदेय से लेकर बीमा तक—आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उठाई पांच सूत्रीय मांगें
रईस अहमद
गोंडा। विकासखंड बभनजोत में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। यूनियन ने मानदेय बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए बढ़े हुए मानदेय को अप्रैल 2026 से लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्य परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाए। यूनियन ने जीपीएफ निगरानी बंद करने, टैबलेट/5जी मोबाइल के लिए धनराशि उपलब्ध कराने, फेस कैप्चर के जरिए राशन वितरण की व्यवस्था बंद करने तथा गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पांच लाख रुपये का बीमा तथा साड़ी भत्ता दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जरीना खातून, सुशील मौर्य, मीना सिंह, पूनम कुशवाहा, अजोरमती, सुशीला देवी, सुधा श्रीवास्तव, नीलम देवी, हबीबुन निशा, उर्मिला देवी, कृष्णा देवी, रीता देवी, गुड़िया देवी, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।




