पंकज यादव बने आसनसोल रेल मंडल के नए सीनियर डीसीएम

आसनसोल के वाणिज्य विभाग की संभालेंगे कमान

पंकज यादव बने आसनसोल रेल मंडल के नए सीनियर डीसीएम

आसनसोल के वाणिज्य विभाग की संभालेंगे कमान

मार्शल ए. सिल्वा का सियालदह तबादला

पवन जायसवाल
आसनसोल। पूर्व रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय रेल यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पंकज यादव को आसनसोल रेल मंडल का नया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। पूर्व रेलवे प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय, कोलकाता की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
पंकज यादव आसनसोल मंडल के निवर्तमान सीनियर डीसीएम मार्शल ए. सिल्वा का स्थान लेंगे। मार्शल ए. सिल्वा का स्थानांतरण सियालदह रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पद पर किया गया है। वहीं, पंकज यादव इससे पूर्व सियालदह मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। परिचालन और वाणिज्य दोनों क्षेत्रों का अनुभव
पंकज यादव को रेलवे के परिचालन एवं प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। सीनियर डीओएम के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने रेलवे परिचालन, ट्रैक प्रबंधन और यातायात व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का निर्वहन किया है। अब उन्हें आसनसोल मंडल के पूरे वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके कार्यभार संभालने के बाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, टिकट जांच, अनधिकृत वेंडिंग पर नियंत्रण तथा माल ढुलाई से जुड़े वाणिज्यिक कार्यों पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।
जसीडीह, मधुपुर और सिमुलतला पर रहेगी विशेष नजर
आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले जसीडीह, मधुपुर, सिमुलतला सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और वाणिज्यिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी भी उनके विभाग के सामने होगी।
स्थानांतरण आदेश के बाद पंकज यादव जल्द ही आसनसोल मंडल कार्यालय पहुंचकर सीनियर डीसीएम का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button