अपाची मोटरसाइकिल चोरी, जांच में जुटी पुलिस चोरों के हौसले बुलंद
अपाची मोटरसाइकिल चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। जनपद के थाना देहात कोतवाली अंतर्गत केडिया अस्पताल के बाहर से एक तेज रफ्तार अपाची मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निवासी जावेद खान पुत्र प्रधान असलम खान अपनी अपाची मोटरसाइकिल (गाड़ी संख्या: UP40BD4936) से थाना देहात कोतवाली के अंतर्गत स्थित निकट जेल रोड केडिया अस्पताल बहराइच में दवा लेने आए हुए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी अस्पताल के बाहर खड़ी करके दवा लेने अस्पताल के अन्दर चले गए और जब वह दवा लेकर वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से नदारद थी। जिसकी तस्वीरें केडिया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब गाड़ी का कहीं पता नहीं चला, तो पीड़ित ने स्थानीय थाने व डायल 112 पर इसकी सूचना दी।देहात कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान में ले लिया है। पुलिस अस्पताल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर मोटरसाइकिल बरामद कर ली जाएगी। लेकिन अभी तक गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका है
अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा कर पाएगी या नहीं,अपने आप मे बड़ा सवाल है?