बढ़े मानदेय को अप्रैल 2026 से लागू करने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन

बभनजोत, गोंडा।
विकासखंड बभनजोत में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने मानदेय बढ़ाए जाने का स्वागत करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बभनजोत को सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
ज्ञापन में बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल 2026 से लागू करने, जीपीएफ निगरानी बंद करने, टैबलेट एवं 5जी मोबाइल के लिए धनराशि उपलब्ध कराने, फेस कैप्चर के जरिए राशन वितरण की व्यवस्था बंद कर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराने तथा पांच लाख रुपये का बीमा और साड़ी भत्ता दिए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जरीना खातून, सुशील मौर्य, मीना सिंह, पूनम कुशवाहा, अजोरमती, सुशीला देवी, सुधा श्रीवास्तव, नीलम देवी, हबीबुन निशा, उर्मिला देवी, कृष्णा देवी, रीता देवी, गुड़िया देवी, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
रईस अहमद
ब्यूरो चीफ, हिंदी दैनिक बदलता स्वरूप, गोंडा