विश्वकर्मा जयंती पर मंदिरों में गूंजे राष्ट्र कल्याण के मंत्र महायज्ञ के जरिए शांति, समृद्धि और विकसित भारत-2047 के संकल्प की सिद्धि की कामना

विश्वकर्मा जयंती पर मंदिरों में गूंजे राष्ट्र कल्याण के मंत्र

महायज्ञ के जरिए शांति, समृद्धि और विकसित भारत-2047 के संकल्प की सिद्धि की कामना

गोण्डा। सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में महायज्ञ एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर राष्ट्र कल्याण, शांति, समृद्धि और विकसित भारत-2047 के निर्माण की कामना की।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्र कल्याण और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इसी क्रम में गुरुवार को पृथ्वीनाथ मंदिर, जेल रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर तथा कचहरी रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन, महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

अनुष्ठान के दौरान भगवान विश्वकर्मा से देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र की उन्नति एवं कल्याण के सामूहिक संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button