सेवा संकल्प अभियान का गोण्डा में भव्य आगाज, रक्तदान-स्वच्छता से दिया जनसेवा का संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर हुए सेवा कार्य, मरीजों को फल वितरित कर जाना हाल
सेवा संकल्प अभियान का गोण्डा में भव्य आगाज, रक्तदान-स्वच्छता से दिया जनसेवा का संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर हुए सेवा कार्य, मरीजों को फल वितरित कर जाना हाल
गोण्डा, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी गोण्डा की ओर से जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम हुए। जनपद में यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के नेतृत्व में जिला अस्पताल एवं पंडरी कृपाल क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। वहीं जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना गया।
करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के परसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिवक्ता विवेक मणि ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह एवं क्षेत्रीय मंत्री काशीराम रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान के जिला संयोजक रंजीत बाबा, सह संयोजक नीरज मौर्या एवं अभिषेक सिंह तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं सह संयोजक बीना राय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।
पंडरी कृपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, जिला मंत्री विष्णु प्रताप पांडे, जिला मंत्री दीपक गुप्ता, अवधेश तिवारी, शशांक मिश्रा, राजकुमार दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों के साथ अन्य जनसेवा गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं।










