बड़े ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर,नानपारा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए वही संविधान चौक पर नगर पालिका परिषद ईओ रंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आशीर्वाद का दिया जलाकर मंगल कामना की गई।जिसने जीवन सवारा उसे आशीर्वाद हमारा तथा सेवा के पच्चीस वर्ष को लेकर सेवा दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस दौरान लोगों को मिष्ठान का भी वितरण किया गया।दीप प्रज्वलन के दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।नगर में सुबह से देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का समाचार है।नानपारा से सीमा एम की रिपोर्ट



