सभासद आशीष सिंह बने किसान पीजी कॉलेज एल्युमनाई एसोसिएशन की “विकास समिति” के अध्यक्ष बहराइच:

सभासद आशीष सिंह बने किसान पीजी कॉलेज एल्युमनाई एसोसिएशन की “विकास समिति” के अध्यक्ष
बहराइच:सह संपादक आकाश जयसवाल
किसान पीजी कॉलेज, बहराइच में आयोजित पुरातन छात्र परिषद के वार्षिक अधिवेशन में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नगर पालिका परिषद बहराइच के दीन दयाल उपाध्याय वार्ड से सभासद श्री आशीष सिंह जी को किसान पीजी कॉलेज एल्युमनाई एसोसिएशन की “विकास समिति” का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
महाविद्यालय में आयोजित अधिवेशन के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। संस्था की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि आशीष सिंह के कुशल नेतृत्व, सामाजिक निष्ठा और महाविद्यालय के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मनोनयन पत्र पर पुरातन छात्र परिषद एवं प्रबन्ध समिति के सचिव मेजर (डॉ०) एस० पी० सिंह ने हस्ताक्षर कर उन्हें बधाई दी व नया दायित्व सौंपा।
आशीष सिंह को विकास समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों, कॉलेज के पूर्व छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है तथा उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं।