दलाल की शिकायत करता अधिवक्ताओं का डेलिगेशन

पत्रकार संदीप अग्रवाल दैनिक बदलता स्वरूप
नानपारा तहसील में समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह की मौजूदगी में जनसुनवाई शुरू हुई,इस दौरान दर्जनों ग्रामीण अपने अपने मामलों की सुनवाई को लेकर पहुंच रहे हैं।रुक रुक कर हो रही बारिश से समाधान दिवस में फरियादियों की आमद दरफ्त कम है,इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम,तहसीलदार विकास कुमार,बीडीओ राहुल पांडे सहित अधीनस्थ लोगों की सुनवाई करते देखे जा रहे हैं।वही दूसरी ओर एक अन्य मामले में अधिवक्ताओं का हुजूम एक दलाल को लेकर भी गरमा गरमी का परिसर में काफी चर्चित चल रहा है।इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं का एक दल श्री सिंह से मिलकर बाबागंज निवासी नन्हे की शिकायत की।जिसपर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।फिलहाल उक्त को पुलिस कस्टडी में अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाने की सूचना है




