सत माह के बकाया वेतन के लिए धरने पर बैठे चिकित्सक के मामले का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान , सी एम ओ तत्काल वेतन रिलीज करने के दिए निर्देश बहराइच

सत माह के बकाया वेतन के लिए धरने पर बैठे चिकित्सक के मामले का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान , सी एम ओ तत्काल वेतन रिलीज करने के दिए निर्देश
बहराइच


बहराइच। सुजौली में तैनात डॉक्टर रामपाल सिंह सात महीने का वेतन बकाया होने के चलते चलते वो धरने पर बैठे थे । शनिवार को जिलाधिकारी बहराइच ने मामले का संज्ञान लेते हुए सी एम ओ को तत्काल चिकित्सक के लंबित वेतन को रिलीज करने का निर्देश दिया है ।
डॉक्टर ने बताया कि इससे पहले वह 5 सितंबर को भी बकाया वेतन को लेकर धरने पर बैठे थे। उस दौरान सीएचसी मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने चार महीने का वेतन तत्काल खाते में भेजने और शेष सात महीने का भुगतान एक सप्ताह के भीतर कराने का भरोसा दिया था। आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था।
हालांकि, डॉक्टर के अनुसार आश्वासन के 12 दिन बाद भी सात महीने के बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उन्होंने गुरुवार से पीएचसी परिसर में दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था ।
शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने चिकित्सक के धरने पर बैठने का संज्ञान लेते हुए सी एम संजय शर्मा को तत्काल लंबित वेतन को रिलीज करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button