जुलाई में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित

जुलाई में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 10 रेलकर्मी “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह
लखनऊ, 19 सितम्बर, 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/सा0 जे.एन. गुप्ता एवं वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभागों के 10 रेलवे कर्मचारियों को जुलाई 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों में संदीन कुमार/स्टेशन मास्टर/गौर, सुनील त्रिपाठी/स्टेशन मास्टर/निशानगाढ़ा, राम चन्द्र/स्टेशन अधीक्षक/खैराबाद, प्रमोद राम/स्टेशन मास्टर/खैराबाद, बाल कृष्ण/कॉटावाला/खैराबाद, विरेन्द्र कुमार चौधरी/कॉटावाला/सुभागपुर, विवेक कुमार वर्मा/गेटमैन/इंजी0, विपुल पाण्डेय/गेटमैन/इंजी0, मनीष कुमार यादव/कीमैन/सीतापुर यार्ड तथा मोहम्मद हासिम/ट्रैकमेन्टेनर-।/अटरिया शामिल थे। इन रेलवे कर्मचारियों ने समयबद्धता, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन कर रेल सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा।
मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार विजेता कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा व उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है और आशा है कि सभी इसी लगन से रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित व सुदृढ़ बनाएंगे।




