भारत रोजगार सेवा द्वारा बहराइच रोजगार महोत्सव सम्पन्न

भारत रोजगार सेवा द्वारा बहराइच रोजगार महोत्सव सम्पन्न

बहराइच, 19 सितम्बर 2026 दैनिक बदलता स्वरूप

भारत रोजगार सेवा के तत्वावधान में आज दिनांक 19/09/2026 को होटल रॉयल पैलेस एंड रेस्टोरेंट, बहराइच में भव्य रोजगार महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी जी एवं जिलाध्यक्ष श्री ब्रिजेश पांडे जी रहे!
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री रणविजय सिंह जी जिला उपाध्यक्ष श्री कन्हैया सोनी जी एवं युवा मोर्चा संयोजक श्री अरुनेन्द्र सिंह अंकित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ‘अज्जू’ जी* एवं नगर उपाध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी व श्री अंकित पाठक जी* द्वारा किया गया।

इस रोजगार महोत्सव में कुल 500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 78 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

महोत्सव में देश की प्रमुख कंपनियों जैसे एयरटेल, अदानी ग्रुप, टाटा, एसबीआई सहित अन्य कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं का साक्षात्कार किया।

Related Articles

Back to top button