अयोध्या न्यूज़ अपडेट 20/09/26

पूजा सेठ दिल्ली, अन्याय के खिलाफ उठी आवाज “जब मौन अन्याय की ताकत बन जाए”

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाज में अन्याय और अत्याचार केवल अपराधियों के बलबूते पर नहीं टिके रहते, बल्कि इसमें सबसे बड़ी भूमिका उन लोगों की चुप्पी निभाती है जो सब कुछ देखकर भी अनजान बन जाते हैं। हाल ही में इस विषय पर अपनी तीखी और संवेदनशील प्रतिक्रिया देते हुए पूजा सेठ, दिल्ली ने समाज की इस बड़ी कमजोरी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अन्याय कभी अकेला नहीं पनपता, उसे फलने-फूलने के लिए समाज के मौन समर्थन की आवश्यकता होती है। जब लोग किसी दूसरे के साथ हुए अन्याय को यह कहकर नजरअंदाज कर देते हैं कि “यह मेरा मामला नहीं है,” तब असल में वे उस अपराध को और बढ़ावा दे रहे होते हैं।
पूजा सेठ, दिल्ली के मुख्य बिंदु:
मौन की दोहरी भूमिका: एक मौन वह है जो विवेक से उत्पन्न होता है, लेकिन दूसरा मौन भय और स्वार्थ का होता है, जो धीरे-धीरे अन्याय की सहमति बन जाता है।
धर्म की वास्तविक परीक्षा: पूजा सेठ ने कहा कि केवल मंदिर में दीप जलाना या पूजा-पाठ करना ही धर्म नहीं है। असली धर्म तब जीवित होता है जब मनुष्य भय या सुविधा के बजाय सत्य और किसी निर्बल के पक्ष में खड़ा होता है। “इतिहास खामोशी को निर्दोष नहीं मानता, वह चुप रहने का गुनाह लिख जाता है।” यदि आज किसी और का सच कुचला जा रहा है और हम चुप हैं, तो कल यह दायरा हमारे दरवाजे तक भी पहुंचेगा। अकेले खड़े होने का साहस बदलाव के लिए हमेशा बड़ी भीड़ या बड़े आंदोलन की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी किसी पीड़ित का हाथ थाम लेना और गलत के सामने ‘गलत’ कह देना ही पर्याप्त बदलाव ला सकता है। पूजा सेठ, दिल्ली ने इस बात पर जोर दिया कि अंततः जीवन में यह मायने नहीं रखता कि हम कितने धार्मिक दिखते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि जब किसी कमजोर की आवाज दबाई जा रही थी, तब हमारे भीतर का मनुष्य जागा था या नहीं। धर्म की असली पहचान पूजा के समय नहीं, बल्कि अन्याय के सामने डटकर खड़े होने से होती है।

यूको बैंक अंचल कार्यालय अयोध्या द्वारा शाखा प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित, व्यवसाय वृद्धि पर जोर

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। यूको बैंक अंचल कार्यालय अयोध्या की ओर से स्थानीय होटल ताज में अंचल के अंतर्गत आने वाली सभी शाखाओं के शाखा प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक तथा एमडी एवं सीईओ के अतिरिक्त प्रभार से संबद्ध श्री राजेंद्र कुमार साबू ने मुख्यालय कोलकाता से विशेष रूप से पधारकर शिरकत की और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश व्यावसायिक विकास आगामी वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए ऋण वितरण, जमा वृद्धि और विभिन्न बिजनेस पैरामीटर्स पर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। वन-टू-वन संवाद श्री साबू ने सभी शाखा प्रमुखों से व्यक्तिगत संवाद कर प्रत्येक शाखा की कार्यप्रणाली और स्थानीय व्यावसायिक संभावनाओं की समीक्षा की। अयोध्या में अपार संभावनाएं अयोध्या में पर्यटन, धार्मिक गतिविधियों और व्यापार के क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक बिजनेस पोटेंशियल का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया।
धार्मिक यात्रा: अपने आगमन के दौरान श्री साबू ने 20 सितंबर को सरयू आरती में सहभागिता की तथा हनुमानगढ़ी व श्री राम जन्मभूमि मंदिर में जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। कर्मचारी संगोष्ठी अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष संगोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यकुशलता और ग्राहक सेवा बेहतर बनाने के टिप्स दिए गए। सम्मान समारोह: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रमुखों और शाखाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख श्रीमती प्रियंका यादव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अयोध्या अंचल में बैंक के व्यवसाय को नई गति देना और निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करना रहा।

खजुरावन में विशाल पीडीए समागम का आयोजन 2027 में सपा की सरकार बनाने का लिया गया संकल्प

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में खजुरावन में एक विशाल पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर दीन वर्मा ने की तथा संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया। कार्यक्रम में गोंडा लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा और अखिलेश कटियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्य रूप से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ भी मौजूद रहे। पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस समागम में उमड़ी भारी भीड़ ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है, फसलें खराब हो रही हैं और किसानों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। महंगाई चरम पर है और प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। जनता अब 2027 में भाजपा सरकार को हटाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। मुख्य अतिथि श्रेया वर्मा उन्होंने कहा कि आज किसानों को अपनी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है और खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। यही किसान वर्ष 2027 में सत्ता परिवर्तन कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। अखिलेश कटियार उन्होंने कहा कि गांव-गांव में किसान परेशान हैं। मंडी में सही मूल्य न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति गिर रही है। किसान और नौजवान मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। कार्यक्रम में कबीरा समाज समेत अन्य लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जय सिंह राना, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, विधानसभा सचिव गोपीनाथ वर्मा, राजेश पटेल, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, परमजीत गौर, शिवकुमार यादव, गयादीन यादव, डब्बू तिवारी, प्रधान मनोज वर्मा, कृष्णा वर्मा, राम शंकर वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, प्रधान पप्पू जी, अशोक वर्मा, विजयपाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर निगम अयोध्या: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी का विस्तार, कर्मचारियों के हितों को मिलेगी नई मजबूती

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। नगर निगम-अयोध्या में संगठन को अधिक सुदृढ़ और धारदार बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के विस्तार का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन हित में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों और मांगों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। प्रमुख नवनिर्वाचित पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार
जिला अध्यक्ष हरिराम
कार्यवाहक अध्यक्ष आशिक अली
नगर उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष (अयोध्या जोन)काशिफ चौधरी महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी (अयोध्या): किशन लाल उप महासचिव (अयोध्या जोन): प्रेम शंकर
कोषाध्यक्ष रामचंद्र संगठन मंत्री (अयोध्या जोन) तिलक राम
संगठन मंत्री (अयोध्या जोन) श्रीमती फूलमती संगठन मंत्री राजा प्रचार मंत्री (अयोध्या): जितेन्द्र बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। साथ ही, यह उम्मीद जताई गई कि इस नए विस्तार से कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान की लड़ाई को और अधिक गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button