धान की फसल बर्बाद, कच्चे मकानों पर आफत: प्रभावित गाँवों के दौरे पर पहुँचे विधायक राम निवास वर्मा और एसडीएम

बदलता स्वरूप नानपारा रिपोर्टर


चक्रवाती तूफान और भारी जलवर्षा की वजह से हुई भारी फसल को नुकसान मद्देनजर आज नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, सी आर ओ सौरभ दुबे, उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह पूरी टीम के साथ गांव ग्राम की डगर नापते नजर आए। मुख्यमंत्री योगी जी के कड़े निर्देशों के क्रम में उन्होंने राजस्व,ब्लॉक तथा अन्य विभागों को मैदान में उतारते हुए दो दिनों में नुकसान का आंकलन करके आख्या प्रस्तुत करने का कड़ा निर्देश देते हुए अन्य नुकसान जैसे पशु तथा घरों आदि की भी आख्या का निर्देश दिया।ग्राम हाड़ा बसहरी,प्रेमनगर,बनकटवा, अगैय्या,गुलालपुरवा,बलहा,कोइलाहवा, सहित करीब एक दर्जन गांव का मौके पर टीम के साथ मुवायना करवाया।उधर दूसरी ओर शिवपुर विकास खंड के ग्राम एकघरा,बौंडी के दर्जनों गांव में तहसीलदार विकास कुमार टीम के साथ फसल क्षति का आंकलन करते हुए नदी किनारे गांव पर नजर बनाए दिखे।नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद लाव लश्कर के साथ भी शिवपुर इलाके के झूंडी,पाठकपुरवा,चौकसाहार,चंदौली,बेलामकन, भ्रमणशील रहे।जहां सर्वे के साथ नाव तथा कटान पर नजर रखने के अधीनस्थों को निर्देश दिए।वही दूसरी ओर दर्जनों गांव के किसानों ने बताया कि धान की पूरी की पूरी फसल बरबाद हो गई।अब पानी रुका है पेड़ भरभरा कर गिर रहे हैं।हाल फिलहाल जहां अब कच्चे मकानों पर आफत आ गई वही दूसरी ओर किसानों के माथे पर बल नजर आ रहा है कि अब क्या होगा।उन्हें फसलों के नुकसान के बाद परिवार के पालन पोषण की चिंता सता रही है।

Related Articles

Back to top button