पुलिस अधीक्षक ने परखी दुर्गा पूजा की व्यवस्था – रूट मार्च के बाद दो घंटे चली क्लास –

विसर्जन तक का रोड मैप तैयार -(सीमा एम)नानपारा, बहराइच।
नवरात्र महापर्व तथा दशहरा पर्व तक किसी भी स्थिति से निपटने को पुलिस प्रशासन ने पूरा रोड मैप तैयार करने के निमित्त नवरात्र की पूर्व संध्या पर जहां अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में नगर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया तो वही दूसरी ओर देर रात शनिवार को खुद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सर्किल सर्किल मोर्चा खोलते हुए बीट दर बीट की व्यवस्था का तैयारी जायजा लेते हुए किसी भी कीमत पर त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ने की हिदायत दी।इस दौरान सर्किल के चारों थाना प्रभारियों को एलर्ट मोड पर रहते हुए प्रतिमा स्थल की व्यवस्था,कमेटी की पूरी जानकारी,सुरक्षा,किन बिंदुओं पर होमवर्क की जरूरत है सहित एक एक बीट सिपाहियों से लेकर चौकी इंचार्ज तक छोटी बड़ी जानकारी हासिल की।कप्तान द्वारा करीब दो घंटे ली गई क्लास देर रात बारह बजे के लगभग समाप्त हुई।इस दौरान एडिशनल सहित सी ओ चित्रांशु गौतम,नानपारा प्रभारी गुरु सेन सिंह,दुर्गा पूजा जिला प्रभारी राजनाथ सिंह सहित रूपईडीहा,नवाबगंज,मटेरा प्रभारी सहित समस्त सर्किल स्टाफ मौजूद रहा।(फोटो साथ में)




