दो सगे भाइयों का एपीएल में हुआ चयन

बदलता स्वरूप गोण्डा। क्रिकेट के इतिहास में गोंडा के दोनो भाई शफाहत अहमद के साथ अराफत अहमद का भी चयन एपीएल मे हुआ है। उनकी बोली 2.40 करोड़ मे हुई है। उन्हें दिल्ली ला फर्म के लिए लेक्स चैम्बर्स ने खरीदा, दोनो भाई अलग अलग टीमों से खेलेंगे, अपना जौहर दिखायेगें। बताते चले शफाहत अहमद को 20 करोड़ में छोटे भाई अराफत अहमद को महज़ 2 करोड़ 40 लाख मे ही संतोष करना पड़ा। दोनो भाईयों के चयन पर शहरवासियों मे खुशी का माहौल हैं। वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहें हैं। ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब से खेल रहे दो सगे भाईयों का चयन हुआ है। गोण्डावासियों व क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button