छय रोगी बंदियों को बांटी गई सामग्री अमित शरण

बदलता स्वरूप फतेहपुर। डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए 4 बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण किया गया। डॉ अनुराग द्वारा 4 नए बंदी क्षय रोगियों केशन रैदास, राजू खान, शिवम शर्मा, राजकुमार को पोषण सामग्री मूंगफली के दाने, सत्तू, चना, गुड़, प्रोटीन पाउडर प्रदान किया गया। यह सामग्री रोगियों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी व जेलर अनिल कुमार सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी सदस्यता प्रमुख उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button