अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना कर्नलगंज के उ0नि0 अंकित सिंह मय फोर्स क्षेत्र भ्रमण पर थे कि ईट भट्टा छतौनी के पास अवैध गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुआ। उक्त सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 01 किलो 700 ग्राम गाँजा बरामद कर अभियुक्त सुताहिर पुत्र वसीर निवासी कमालपुर कर्नलगंज जनपद-गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कर्नलंगज में मु0अ0स0- 409/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्लनंगज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button