दशरथ कुलदीप व विजय गुप्ता ने ली कांग्रेस की सदस्यता

बदलता स्वरूप गोण्डा। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने रूपईडीह के तिर्रे मनोरमा निवासी भारत सेवा संघ के पूर्व नेता दशरथ कुलदीप और रानी बाजार बड़गांव के विजय गुप्ता का माल्यार्पण कर जिला संगठन में पदाधिकारी मनोनीत किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया कि विगत माह कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले विकास खंड रूपईडीह के तिर्रे मनोरमा निवासी और पूर्व में भारत सेवा संघ के पदाधिकारी रहे दशरथ कुलदीप को जिला सचिव नियुक्त किया गया है, इसी क्रम में बड़गांव रानी बाजार के विजय गुप्ता को जिला कार्यकारणी में सदस्य मनोनीत कर अपने प्रभाव क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में संगठन को सक्रिय करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। इनके मनोनयन पर जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, शुक्ला प्रसाद शुक्ला सेवादल के प्रदुम्न शुक्ला, उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी, वाजिद अली, सभासद शाहिद अली कुरेशी, अविनाश मिश्रा, अरविंद शुक्ला, धर्म राज सिंह, विवेकानन्द शुक्ला, हरीराम वर्मा, भगौती सोनी, वंशीधर वर्मा, राजू सेवादल ने प्रसन्नता जताई।

Related Articles

Back to top button