निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न हो: जिलाधिकारी
बदलता स्वरूप
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शनिवार को नगर पंचायत इकौना के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखते हुए उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशासी अधिकारी रवेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं।
इकौना बाजार में सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण न हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा। निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि नगर का कूड़ा नियमित रूप से एमआरएफ सेंटर तक नहीं पहुंच रहा है और रास्ते में ही फेंक दिया जाता है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रतिदिन कूड़ा उठान कर एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।