15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जिला संवाददाता पवन जायसवाल :-
बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना रानीपुर में सूचना दी गई थी कि 15 वर्षीय नाबालिग को आरोपी मुकेश पुत्र बाबू, निवासी यादवटोला पिपरिया महिपाल सिंह, थाना रानीपुर, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 177/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को चेकिंग एवं तलाश के दौरान पुलिस ने पिपरिया महिपाल सिंह यादव टोला के पास से आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकेश एवं हेड कांस्टेबल अमित यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




