ध्वस्त सड़कों से लेकर बिजली व्यवस्था तक छह सूत्रीय मांगों को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
ध्वस्त सड़कों से लेकर बिजली व्यवस्था तक छह सूत्रीय मांगों को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा
बांदा। सद्भावना सेवा मंच बांदा द्वारा प्रमोद कुमार गुप्ता राजा के नेतृत्व में जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा को सौंपा गया। मंच के पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में जनपद की लंबे समय से ध्वस्त पड़ी सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह सड़कें टूट जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराया जाना आवश्यक है।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। ग्रामीण इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।
मंच ने मंडी समिति के बाहर लगी सब्जी की दुकानों को व्यवस्थित कर उन्हें मंडी परिसर के अंदर स्थान दिए जाने की भी मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे और मंडी के बाहर सब्जी की दुकानें लगने से यातायात प्रभावित होता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसलिए दुकानों को व्यवस्थित रूप से मंडी परिसर के अंदर संचालित कराया जाए।
इसके अलावा सेंट मेरिज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के वाहनों को स्कूल कंपाउंड के अंदर खड़ा कराए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।
इस मौके पर प्रमोद कुमार गुप्ता राजा रईस नेता बृंदावन गुप्ता जी के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




