*रक्तदान शिविर में उमड़ा* *युवाओं का उत्साह, दर्जनों* *लोगों ने किया* *स्वैच्छिक रक्तदान*

*रक्तदान शिविर में उमड़ा* *युवाओं का उत्साह, दर्जनों* *लोगों ने किया* *स्वैच्छिक रक्तदान*
*बदलता स्वरूप सुल्तानपुर*
सुलतानपुर। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश के साथ जन-कल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में जिला मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ, प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय सिंह, डॉ. कुलदीप यादव, काउंसलर अनुराग पांडेय एवं अनुराग गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान युवा समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने अपने रक्तदान अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 34 वर्ष की उम्र में अब तक 44 बार रक्तदान किया है। उन्होंने युवाओं से 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद नियमित रूप से रक्तदान को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के साथ मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है।
रक्तदान शिविर में अखिलेश सिंह पर्वत, रामकृष्ण, दीपू, प्रदीप कुमार दूबे, अभिषेक उपाध्याय, श्याम बहादुर पाल, आशुतोष वर्मा, वंदना पाठक, शिवम, शहजाद अली, शत्रुघ्न सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समिति के सदस्यों और युवा समाजसेवियों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को जन-कल्याण सेवा समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति से मनीष सिंह, शेखर सिंह, आशुतोष यादव, रवि शर्मा, देवेंद्र तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button