एसएसबी जवान का पार्थिव* *शरीर गांव पहुंचते* *ही मचा कोहराम*
*एसएसबी जवान का पार्थिव* *शरीर गांव पहुंचते* *ही मचा कोहराम*
*अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा* *जनसैलाब, कांग्रेस* *प्रदेश अध्यक्ष अजय* *राय समेत कई* *जनप्रतिनिधियों ने दी* *श्रद्धांजलि*
*बदलता स्वरूप | सुलतानपुर।*
कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा खादर बसंतपुर गांव निवासी एसएसबी जवान आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
असरोगा टोल प्लाजा से कुड़वार पुलिस की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को इस्लामगंज होते हुए गांव लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
जवान आनंद प्रकाश तिवारी के निधन की सूचना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नेवरा पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। वहीं एसडीएम गरिमा सोनकिया और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा, भाजपा नेता विकास शुक्ला, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।






