पानी में डूबी बालिका के शव का हुआ पहचान

पानी में डूबी बालिका के शव का हुआ पहचान
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के सगरा तालाब में एक इंटर की छात्रा का शव तैरता हुआ मिला था।जिस की पहचान नहीं हुई थी। सोशल मीडिया और अखबार में खबर छपने के बाद बालिका की पहचान हुई। मृतका बालिका नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु पुरी कालोनी निवासी अध्यापक राजेश दुबे की पुत्री रितिका दुबे के रूप में हुई। मृत बालिका के पिता राजेश दुबे ने बताया कि वह बागपत में एक इंटर कालेज विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उस के दो बच्चे जिस में सभी से बड़ी पुत्री रितिका दुबे थी। सब से छोटा पुत्र जय है। मृतका बालिका की मां रेखा दुबे ने बताया कि उस की पुत्री इंटर की छात्रा थी। जीजी आई सी इंटर कालेज में पड़ती थी। सोमवार के दिन करीब 11बजकर 30 मिनट पर दुख हरण नाथ मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए घर से निकली थी। इस के बाद वापस घर लौट कर नहीं आई।देर शाम तक जब घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू किया। पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि एक बालिका का शव सगरा तालाब में मिला है। शव को देखने के बाद पहचान किया गया। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।

Related Articles

Back to top button