हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने लिया हिस्सा

हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने लिया हिस्सा

17 कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग, विजेताओं को 23 सितंबर को मिलेगा पुरस्कार

बदलता स्वरूप
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक व राजभाषा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित भारतेंदु सभा कक्ष में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों और स्टेशनों से आए 17 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 23 सितंबर को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।

Related Articles

Back to top button