*दियरा से सुल्तानपुर तक* *निकली विश्वकर्मा* *जन-जागरण शोभायात्रा*

*दियरा से सुल्तानपुर तक* *निकली विश्वकर्मा* *जन-जागरण शोभायात्रा*
*बदलता स्वरूप अनिल* *जायसवाल सुल्तानपुर*
सुल्तानपुर। भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस के पूर्व रविवार को विश्वकर्मा समाज की ओर से जन-जागरण शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा और विश्वकर्मा ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ दियरा बाजार चौराहा से हुआ। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जन-जागरण यात्रा का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने समाज के लोगों से 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।

शोभायात्रा दियरा से निकलकर बगिया, पीढ़ी, फुलौना, ईरूल तिराहा, कूरेभार, गुप्तारगंज, बाबूगंज और कटका बाजार होते हुए सुल्तानपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में लोगों ने समाज की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

शुभारंभ के अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष लाल बहादुर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button