समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने जय सिंह राणा

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बने जय सिंह राणा


दिनेश कुमार जायसवाल
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए जय सिंह राणा को समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जय सिंह राणा इससे पहले समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। युवा चेहरे और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा ने कहा कि “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करूंगा और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाऊंगा।”
जिलाध्यक्ष बनने पर अयोध्या ही नहीं, अंबेडकरनगर, बस्ती के कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button