अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने किया बनारस कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण

अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने किया बनारस कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण



‘रेल मदद’ की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

बदलता स्वरूप
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने बुधवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बनारस कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘रेल मदद’ से प्राप्त यात्री शिकायतों, प्रस्तावित वंदे भारत शेड एवं पिट लाइन की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर महाप्रबंधक ने कार्यों में तेजी लाने, यात्री शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा संरक्षा और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने डिपो में स्थापित मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निरीक्षण कर मशीनों की कार्यक्षमता, लिनेन की धुलाई प्रक्रिया और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने लिनेन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा मशीनों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण लिनेन उपलब्ध कराना यात्री संतुष्टि के लिए महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के बाद भारतेन्दु सभागार में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के साथ ‘रेल मदद’ से प्राप्त यात्री परिवादों, चिकित्सीय सहायता एवं दिव्यांगजन सहायता से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर महाप्रबंधक ने शिकायतों एवं सुझावों के समयबद्ध समाधान, नियमित निगरानी और यात्री सेवाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सीएंडडब्ल्यू अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल एवं मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button