सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

श्रमिक और कारीगर समाज को सम्मान व अधिकार दिलाने का लिया संकल्प
गोण्डा। समाजवादी पार्टी कार्यालय, गोण्डा में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरशद हुसैन ने की। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम का संचालन राम कुमार विश्वकर्मा ने किया। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को याद करते हुए श्रमिक एवं कारीगर समाज के सम्मान, अधिकार और हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज सिंह, विनोद श्रीवास्तव, शमीम अच्छन, जेपी, शिव कुमार विश्वकर्मा, अजय गौतम, फहीम पप्पू, अफजल खान, संपत सिंह, मतीन सिद्दीकी, जावेद मंटू, फरहान सिद्दीकी, रवि विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, बृजेश यादव, हीरा लाल सागर सहित पार्टी संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।