सेवा संकल्प अभियान में 72 यूनिट रक्तदान तरबगंज, नवाबगंज और मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान में 72 यूनिट रक्तदान
तरबगंज, नवाबगंज और मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
गोण्डा, 17 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जनपद में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज तथा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाए गए। शिविरों में लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान दिया।
सीएचसी तरबगंज में 40 यूनिट, सीएचसी नवाबगंज में 22 यूनिट और मेडिकल कॉलेज में 10 यूनिट, कुल 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए स्वस्थ एवं पात्र लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन, आकस्मिक स्थिति अथवा गंभीर बीमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। चिकित्सकों ने बताया कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होता है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल में लोगों ने सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।