रेलवे की कार्यशालाओं में गूंजे विश्वकर्मा पूजन के मंत्र कोचिंग डिपो व विभिन्न इकाइयों में श्रद्धा-उल्लास से हुआ पूजन, डीआरएम आशीष जैन ने कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

रेलवे की कार्यशालाओं में गूंजे विश्वकर्मा पूजन के मंत्र
कोचिंग डिपो व विभिन्न इकाइयों में श्रद्धा-उल्लास से हुआ पूजन, डीआरएम आशीष जैन ने कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
वाराणसी, 17 सितम्बर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के कोचिंग डिपो एवं विभिन्न इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यस्थलों की साफ-सफाई एवं सजावट की गई। डीआरएम ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा की आराधना कौशल, गुणवत्ता, नवाचार, परिश्रम और सृजनशीलता की प्रेरणा देती है। उन्होंने गुणवत्ता एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे संसाधनों के बेहतर रखरखाव का संकल्प लेने का आह्वान किया।
समारोह में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सीएंडडब्ल्यू) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) सौरभ राठौर, मंडल यांत्रिक इंजीनियर विनीत रंजन, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




