शस्त्रागार में गूंजे वैदिक मंत्र, पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन

बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में आयोजित पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और हवन में आहुति दी। इस दौरान शस्त्रों का भी विधिवत पूजन किया गया।
पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने आरती उतारी और पुलिसकर्मियों सहित उनके परिवारों की कुशलता, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक आस्था से सराबोर रहा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।