कांग्रेसियों ने जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के निवास पर पहुंच कर यू पी आई भुगतान पर नए शुल्क लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया ।

कांग्रेसियों ने जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के निवास पर पहुंच कर यू पी आई भुगतान पर नए शुल्क लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया ।
जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बांदा=उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीयअजय राय पूर्व मंत्रीजी के निर्देशानुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दलबल उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद तिन्दवारी विधायक जी के इंदिरा नगर निवास पर पहुंचकर केंद्र द्वारा यूपीआई भुगतान पर नया शुल्क लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और upi टैक्स, रोल बैक, रोल बैक,कांग्रेस लाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए मंत्री रामकेश निषाद को 2000 मूल्य की पूजन सामग्री भेंट करअपना विरोध दर्ज कराया गया इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लगाकर व्यापारियों और गरीब तबके के लोगों परअतिरिक्त बोझ डालने का काम किया गया है डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ एवं लगाया गया नया टैक्स तत्काल हटाया जाए आम नागरिक तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हित में कार्य किया जाए अगर सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी का निरंतर विरोध प्रदर्शनजारी रहेगा और हमारे जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी सड़क से सदन तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे हम सब कांग्रेस जन उनके साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एड0 जी, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजय द्विवेदी दनादन,जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारीसत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट ,महासचिव शोएब रिजवी ,कालीचरण निगम, अमित तिवारी जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अंसार भाई सिद्दीकी एड0, जिला सचिव हेमंत वर्मा, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी,आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस जनशामिल हुए।





