औद्योगिक रसायन से अग्निकांड को लेकर “मॉकड्रिल”- फायर सहित एसएसबी टीम रही मौजूद – मिल का सायरन बजा और उपाय शुरू – (नानपारा,

औद्योगिक रसायन से अग्निकांड को लेकर “मॉकड्रिल”- फायर सहित एसएसबी टीम रही मौजूद – मिल का सायरन बजा और उपाय शुरू – (नानपारा, बहराइच)पूरे प्रदेश में चल रहे औद्योगिक रसायन से होने वाले अग्निकांड को लेकर सुरक्षा उपाय के मद्देनजर नानपारा की औद्योगिक इकाई श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के परिसर में सायरन बजते ही ठीक साढ़े बारह बजे मॉक ड्रिल शुरू हुआ जिसमें फायर सर्विस के जवानों ने रसायन लीकेज होते ही गाड़ियों के साथ पहुंच आग को बढ़ने से पहले पानी के फव्वारों से रोक दिया जिसकी चपेट में आए एक मजदूर को तुरंत पास ही बने मेडिकल पोस्ट में भर्ती कराया जहां मौजूद डॉक्टर संतोष यादव की टीम ने फर्स्ट एड देते हुए राहत कैंप में भेज दिया जहां आधा दर्जन लोगों के लिए बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।इस दौरान 59 वी बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट बादल परिहार पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।पूरा मॉकड्रिल कार्यक्रम करीब आधे घंटे चला जिसमें मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह, तहसीलदार विकास कुमार सहित पूर्ति विभाग,कोतवाल गुरु सेन सिंह सहित पूरा अमला मौजूद रहा।इस दौरान आसपास के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।(नानपारा संविधान चौक से सीमा एम की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button