आशीर्वाद के दीये’ से रोशन हुईं अन्नपूर्णा भवन और राशन की दुकानें

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में हुआ दीपोत्सव,
बहराइच। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी की पहल और विभागीय समन्वय से विकासखंडों में निर्मित अन्नपूर्णा भवनों तथा उचित दर की दुकानों को दीपमाला से सजाकर रोशन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्डधारकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उचित दर विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को दीपों से सजाने के साथ कार्डधारकों के साथ फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान कार्डधारकों ने समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्यान्न वितरण तथा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। अन्नपूर्णा भवन संचालकों, उचित दर विक्रेताओं तथा कार्डधारकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उत्थान ऑडिटोरियम में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, शहीद स्मारक स्थल पार्क में एमएलसी डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, पुलिस लाइंस में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डा. जितेंद्र त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय तथा कान्हा गौशाला में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित त्रिमूर्ति स्थल पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, उप जिलाधिकारी सदर अमन देयोल, डिप्टी कलेक्टर अमिता यादव व नीतू समेत अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया।