भदहरा चौराहे की लाइटें बनीं परेशानी, मुख्य मार्ग पर रोशनी का इंतजार

अभयनन्द क्राइम ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। कुड़वार से सुल्तानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित *भदहरा चौराहे* पर लगाई गईं लाइटों के बार-बार खराब रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय *विधायक ताहिर खान* की ओर से इसौली विधानसभा क्षेत्र में लगवाई गईं इन लाइटों में से कई के आए दिन खराब रहने की शिकायत सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौराहे पर लगी लाइटें नियमित रूप से खराब हो जाती हैं, जिससे रात के समय मुख्य मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। बताया जा रहा है कि कुछ खराब लाइटें मरम्मत के लिए भेजी गई हैं, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वे वापस नहीं आई हैं।
भदहरा चौराहा कुड़वार-सुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में लाइटों के खराब रहने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि से खराब लाइटों को जल्द ठीक कराकर चौराहे पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।