बलिया स्टेशन पर वाराणसी मंडल की पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री सुविधा का शुभारंभ

बलिया स्टेशन पर वाराणसी मंडल की पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री सुविधा का शुभारंभ
सुरक्षित, किफायती और आरामदायक विश्राम अब स्टेशन पर ही उपलब्ध
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने बलिया स्टेशन पर अपनी पहली स्लीपिंग पॉड एवं डॉरमेट्री की सुविधा शुरू की है।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुरू की गई यह सुविधा यात्रियों को घंटों के आधार पर सुरक्षित और आरामदायक विश्राम उपलब्ध कराएगी।
यहां कुल 25 बेड उपलब्ध हैं। सुविधा में चार श्रेणियाँ शामिल हैं। वातानुकूलित कॉमन डॉरमेट्री, सिंगल बेड, डीलक्स रूम और महाराजा रूम।
जिनकी बुकिंग 3, 6, 9, 12 तथा 24 घंटे के लिए की जा सकती है।
कनेक्टिंग ट्रेनों के यात्रियों के लिए विशेष लाभ
कनेक्टिंग ट्रेनों के बीच प्रतीक्षा या रात्रि ठहराव की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे स्टेशन पर यात्री अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
यह सुविधा 10 वर्ष के अनुबंध के अंतर्गत संचालित की जाएगी, जिससे मंडल के गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी।
यात्राएँ अब और अधिक सुखद तथा सुविधाजनक बनेगी। उक्त जानकारी महेश गुप्ता जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी।




