पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पीएम की बनाया चित्र दीप प्रज्ज्वलन के बाद पर्यावरण और श्रमदान का हुआ आयोजन

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पीएम की बनाया चित्र

दीप प्रज्ज्वलन के बाद पर्यावरण और श्रमदान का हुआ आयोजन

आजमगढ़। शहर के हीरा पट्टी में स्थित आवासीय बालिका विहान विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुआ। छात्राओं ने पोस्टर के द्वारा प्रतिभा दिखाई। श्रमदान भी किया।
श्रम विभाग द्वारा संचालित बालिका विहान विद्यालय में पहले दिन सेवा और समर्पण के साथ आशीर्वाद का दीया छात्राओं और शिक्षकों ने जलाया। बच्चों ने रंगों से सजाई कल्पनाओं की दुनिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जन कल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिक को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने के लिए विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 17 सितंबर को आशीर्वाद के दिया कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 7:00 बजे विद्यालय के 100 बच्चों के द्वारा 100 दीपक जलाए गए। लड्डू वितरित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 सितंबर कला प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने रंगों से सजाई कल्पनाओं की दुनिया जो नारी सशक्तिकरण, लोकल का लोकल, विकसित भारत, पर्यावरण संरक्षण, मेरे सपनों का भारत, फिट इंडिया, श्रमदान इत्यादि पर आधारित बच्चों के द्वारा सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाए गए इस प्रतियोगिता में करिश्मा ,अनुष्का ,स्वीटी, गोपी ,राशि, मुस्कान खुशी व अन्य बच्चे सम्मिलित रहे । इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद , अनीता पांडे ,मीरा वर्मा, सबीना, आरती शुक्ला, आरती, अर्चना मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button