वाराणसी न्यूज़ बुलेटिन २१/०९/२०२६

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बनारस व वाराणसी सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

अमृत भारत योजना के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बनारस एवं वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बनारस स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित 3 मीटर चौड़े उपरिगामी पैदल मार्ग की कार्ययोजना और प्रगति का जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन समेत अधिकारियों की मौजूदगी में भारतेंदु सभागार में वाराणसी मंडल के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी हुई। यात्री सुविधाओं और संरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत महाप्रबंधक ने संविदा सफाई कर्मियों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और उन्हें पीपीई किट प्रदान की।
इसके बाद वाराणसी सिटी स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े एफओबी सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। वाराणसी सिटी-सारनाथ के बीच समपार संख्या 22ए पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाइट सबवे का भी जायजा लिया गया। इस दौरान प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण नवीन कुमार झा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रविश कुमार, एडीआरएम अशोक कुमार वर्मा व अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button