मौसम के तेवर पर भारी आस्था का सैलाब: तमाम रुकावटों के बाद भी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब।

गणेश पूजा समिति ब्राह्मणीपुर (ब्रह्मांड के अधिकारी )
बारिश पर भारी पड़ा आस्था का जुनून: नन्हे भक्तों और युवाओं ने खींचकर बप्पा को दी भावुक विदाई

(बहराइच)।
गणपति विसर्जन के पावन अवसर पर कस्बे में भक्ति और अटूट श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। भारी बारिश और ख़राब मौसम की चुनौतियों को धता बताते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों और उत्साही युवाओं ने जिस जुनून के साथ श्री गणेश जी के रथ को खींचकर उन्हें विदाई दी, उसने हर किसी को अभिभूत कर दिया। मौसम का सितम भी श्रद्धालुओं के बुलंद हौसले और भक्ति भाव को डिगा नहीं सका।
आयोजन की सफलता और युवाओं के समर्पण पर समिति के पदाधिकारियों ने गहरा आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री अंशुमान यज्ञसेनी समस्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों और युवा साथियों की यह निस्वार्थ सेवा और समर्पण अनुकरणीय है।
पदाधिकारियों ने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी महाराज से सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, व्यापार में उन्नति तथा बच्चों की शिक्षा में अपार सफलता की कामना की। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के गगनभेदी जयकारों और नम आँखों के साथ बप्पा को अगले बरस फिर आने के वादे के साथ विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button