बहराइच: हत्या के मामले में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार, रुपईडीहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बहराइच: हत्या के मामले में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार, रुपईडीहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बहराइच (उत्तर प्रदेश):
जनपद बहराइच की रुपईडीहा थाना पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशू गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
घटना का विवरण
गत 20 सितंबर 2026 को थाना रुपईडीहा के ग्राम रंजीतबोझा में संदिग्ध परिस्थिति में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान के बाद उनकी पत्नी नगमा (पत्नी स्व० तसब्बर अली) द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रुपईडीहा में धारा 103(1) BNS (मु०अ०सं० 261/2026) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
गिरफ्तारी और पुलिस टीम
आज 27 सितंबर 2026 को करीब 12:45 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिवपुर मोहरनिया से बॉर्डर की तरफ जाने वाले बगिया मेंथाना (रुपईडीहा) से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:
* मोहम्मद नसीम (उम्र 19 वर्ष), पुत्र निजामुद्दीन, निवासी ग्राम रंजीतबोझा, थाना रुपईडीहा।
* अरमान अहमद (उम्र 19 वर्ष), पुत्र मो० समीन, निवासी ग्राम रंजीतबोझा मिहीपुरवा, थाना रुपईडीहा।
* साबिर अली (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्र मोहिट्टीन, निवासी ग्राम रंजीतबोझा मिहीपुरवा, थाना रुपईडीहा।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र, व०उ०नि० श्री अजीत प्रताप सिंह, उ०नि० श्री अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति, आरक्षी रविन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी विनय कुमार, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र सिंह एवं आरक्षी आकाश गुप्ता (थाना रुपईडीहा, बहराइच)।




